Mahindra xuv700 – भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी प्रीमियम, फीचर-पैक्ड और पावरफुल SUV की बात आती है, महिंद्रा XUV700 सबसे पहले दिमाग में आता है। यह वाहन न सिर्फ अपने मुग्ध कर देने वाले डिजाइन और क्रांतिकारी टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, बल्कि यह शहरी सड़कों से लेकर हाईवे और ऑफ-रोड ट्रैक तक हर जगह अपना दबदबा बनाए रखता है।
2021 में लॉन्च होने के बाद से ही XUV700 ने भारतीय ग्राहकों का दिल जीत लिया है। इसकी लोकप्रियता का राज छुपा है इसके शक्तिशाली इंजन, लक्जरी इंटीरियर और सेगमेंट-बेस्ट सुरक्षा फीचर्स में। चाहे आप एक परिवार के लिए सुरक्षित SUV ढूंढ रहे हों या फिर एक एडवेंचर एन्थूजियास्ट हैं जिसे परफॉर्मेंस चाहिए, XUV700 सभी जरूरतों को पूरा करता है।

महिंद्रा XUV700 की फुल स्पेसिफिकेशन (Specifications)
इंजन और ट्रांसमिशन
नाम | डीजल | पेट्रोल |
इंजन क्षमता | 2.2L Turbo Charged | 2.0L Turbo Charged |
पॉवर | 185 bhp | 200 bhp |
टॉर्क | 420 Nm (MT) / 450 Nm (AT) | 380 Nm |
ट्रांसमिशन | 6-स्पीड MT / 6-स्पीड AT | 6-स्पीड MT / 6-स्पीड AT |
माइलेज | 15 kmpl डीजल | 12 kmpl पेट्रोल |
Mahindra xuv700 के डायमेंशन
इसके डायमेंशन के कारण यह बहुत आरामदायक है जिसकी लम्बाई 4695mm चौड़ाई 1890 mm के साथ आता है इसकी उचाई की बात करे तो यह 1755 mm के साथ में व्हीलबेस 2750 mm का देखा जा रहा है जबकि इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm बूट , स्पेस 240 लीटर (7-सीटर) है
Mahindra xuv700 के फीचर्स के बारे में
- इंफोटेनमेंट महिंद्रा xuv700 में यह 10.25-इंच टचस्क्रीन हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम कंपनी ने शामिल किया है
- सुरक्षा 7 एयरबैग्स, ABS + EBD, ESC, हिल होल्ड असिस्ट है
- कम्फर्ट डुअल-जोन AC, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है
- कनेक्टिविटी ऐड्रेनेलिन कनेक्ट (रिमोट कार एक्सेस), अलेक्सा इंटीग्रेशन दिया गया है
महिंद्रा XUV700 वेरिएंट्स और प्राइस (2025)
भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ सेफ्टी के वजह से महिंद्रा XUV700 वेरिएंट्स बहुत ही लोकप्रिय है तो अब महिंद्रा ने इसको अपने लाइनअप में मजबूती के साथ में पेश किया था इसके अलग अलग मॉडल है जो कुछ इस प्रकार कीमत के साथ उपलब्ध है
XUV700 कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है जैसे की –
- MX (बेस मॉडल) – ₹14.50 लाख रूपये से शुरू
- AX3 (मिड-रेंज) – ₹16.75 लाख रूपये
- AX5 (प्रीमियम) – ₹18.90 लाख रूपये
- AX7 (टॉप-एंड) – ₹21.50 लाख रूपये
- AX7L (लग्ज़री) – ₹23.50 लाख रूपये
यह सब महिंद्रा के इस लेटेस्ट XUV700 के मॉडल उपलब्ध है