Kuberra Movie Box Office Collections Day 1 : बॉक्स ऑफिस पर ‘कुबेरा’ का डंका, धनुष और नागार्जुन की फिल्म ने पहले दिन की शानदार कमाई

Kuberra Movie Box Office Collections Day 1– नेशनल अवॉर्ड विजेता धनुष, साउथ के ‘किंग’ नागार्जुन और ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना स्टारर जबरजस्त पैन-इंडिया फिल्म ‘कुबेरा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। निर्देशक शेखर कम्मुला की इस क्राइम-ड्रामा फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Kuberra Movie Box Office Collections Day 1
Kuberra Movie Box Office Collections Day 1

जिसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिला है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करते हुए एक मजबूत शुरुआत की है तो आइए जानते हैं की Kuberra Movie Box Office Collections Day 1 कितना रहा हैं।

Kuberra Movie Box Office Collections Day 1

इन्टरनेट पर प्रमुख बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk वेबसाईट के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘कुबेरा’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को सभी भाषाओं में लगभग ₹13.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा साल 2025 में टॉलीवुड की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग है।

हालांकि यह धनुष की पिछली फिल्म ‘रायन’ (लगभग ₹15.7 करोड़) के ओपनिंग डे कलेक्शन से थोड़ा कम है, लेकिन फिल्म के जॉनर और मिली-जुली समीक्षाओं को देखते हुए इसे एक बेहतरीन शुरुआत माना जा रहा है।
फिल्म का सबसे अच्छा प्रदर्शन तेलुगु भाषी राज्यों में रहा है।

20 जून 2025 को सिनेमाघरों के लिए रिलीज हुईं यह लेटेस्ट मूवी अपने शानदार कमाई के साथ आगे बढ़ रहीं है जहाँ शाम और रात के शोज में 70% से अधिक की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। वहीं तमिल और हिंदी भाषा में फिल्म का प्रदर्शन औसत देखा जा रहा है। L पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘कुबेरा’ एक क्राइम थ्रिलर है जो मुंबई शहर पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले व्यक्ति (धनुष) के इर्द-गिर्द घूमती है जो अनजाने में एक बड़े वित्तीय घोटाले में फंस जाता है। फिल्म में नागार्जुन एक शक्तिशाली और नैतिक रूप से जटिल किरदार में हैं।

जबकि रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। फिल्म में धनुष के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म को शेखर कम्मुला ने निर्देशित किया है जो ‘फिदा’ और ‘लव स्टोरी’ जैसी प्रशंसित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।

नोट – लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी ख़बरें प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम Join किजिए

Also Read – Kuberaa Movie Review in Hindi : छा गए धनुष, सुपरस्टार रश्मिका और नागार्जुन , जानिए कैसी है मूवी ?

Leave a Comment