Anupama Written Update 5 July 2025 : अनुज को याद कर भावुक हुई अनुपमा, भारती को पता चला उसका सच!

Anupama Written Update 5 July 2025 – अनुपमा टीवी सीरियल के नए एपिसोड Anupama Written Update 5 July 2025 की शुरुआत अनुपमा के फैंस के लिए काफी इमोशनल और ट्विस्ट से भरा रहा है एक तरफ हमारी प्यारी अनुपमा अपने अतीत और अनुज को याद कर भावुक होती दिखी, वहीं दूसरी ओर भारती को अनुपमा के डांस के हुनर और उसकी पुरानी ज़िंदगी के बारे में पता चला। क्या भारती रखेगी अनुपमा के राज़ को राज़? आइये जानते है

Anupama Written Update 5 July 2025 : अनुज को याद कर भावुक हुई अनुपमा, भारती को पता चला उसका सच!
Anupama Written Update 5 July 2025 : अनुज को याद कर भावुक हुई अनुपमा, भारती को पता चला उसका सच!

Anupama Written Update 5 July 2025

एपिसोड ( Anupama Written Update 5 July 2025 ) की शुरुआत में हमने देखा कि सरिता, अनुपमा से मनोहर के बारे में पूछती है अनुपमा उसे बताती है कि मनोहर बाद में आएगा। ये दोनों महिलाएँ अपनी आने वाली डांस प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हैं। अनुपमा, सरिता को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती है।

सरिता अपनी बेटी की स्कूल ट्रिप और अपनी आर्थिक तंगी के बारे में बताती है, लेकिन अनुपमा उसे हार न मानने और डांस पर फोकस करने के लिए कहती है। अनुपमा का कहना है कि जीतना सब कुछ नहीं होता, अनुभव भी खास होता है। वह सरिता को अभ्यास करने को कहती है और उसकी मदद के लिए अपना अभ्यास का समय भी छोड़ने की पेशकश करती है, जो अनुपमा के निस्वार्थ स्वभाव को दर्शाता है।

राही की नई टीम और पाखी का बयान, रिश्तों में खटास!

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब राही को पता चलता है कि वह ख्याति की वजह से एडमिशन नहीं ले सकती। वह डांस प्रतियोगिता से पीछे हटने का फैसला करती है लेकिन प्रेम उसे रेस में बने रहने के लिए प्रेरित करता है और एक नई टीम बनाने का सुझाव देता है। परी सुझाव देती है कि वे मीता को शामिल करें। इस तरह राही, पाखी, परी और मीता मिलकर एक नई डांस टीम बनाती हैं।

Also Read – Vaibhav Suryvanshi Biography in Hindi || वैभव सूर्यवंशी कौन है ? Vaibhav Suryvanshi Net Worth

भारती को पता चला अनुपमा का अतीत, खुल गए गहरे राज़!

आज के एपिसोड का सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब भारती घर पर अकेले लैपटॉप पर कुछ पुराने डांस वीडियो देख रही थी। तभी उसे अनुपमा और राही के डांस कॉम्पटीशन का एक पुराना वीडियो मिला, जिससे उसे अनुपमा के डांस के हुनर के बारे में पता चला। इतना ही नहीं, भारती को अनुपमा और अनुज कपाड़िया की प्रेम कहानी के बारे में भी पता चला!

Join Telegram – Click Now

Leave a Comment