Pm Kisan Samman Nidhi Yojna 21th Installment: देशभर के किसानों के लिए दिवाली से पहले मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 21वीं किस्त अब किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस किस्त में किसानों को ₹2000 की राशि सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
pmkPm Kisan Samman Nidhi Yojna क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Yojana) 2019 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत सरकार छोटे और सीमांत किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक मदद देती है। यह राशि तीन किस्तों में ₹2000-₹2000 करके किसानों के खातों में सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है।
21वीं किस्त की जानकारी
विवरण | जानकारी |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) |
किस्त संख्या | 21वीं किस्त |
राशि | ₹2000 |
लाभार्थी | देशभर के पात्र किसान |
ट्रांसफर | तरीका डायरेक्ट बैंक अकाउंट (DBT) |
संभावित तारीख | दिवाली से पहले (अक्टूबर–नवंबर 2025) |
2000 रुपये किसके खाते में आएंगे?
जिन किसानों ने ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी कर ली है।
जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है।
जिनके पास योग्य भूमि दस्तावेज़ हैं।
अगर किसी किसान की ई-केवाईसी अधूरी है तो उसका पैसा रुक सकता है।
आपके बैंक में KYC कंप्लीट होनी चाहिए
कैसे करें स्टेटस चेक?
- सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
- “Beneficiary Status” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
- सबमिट करने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आपकी 21वीं किस्त का पैसा कब आएगा।
किसानों के लिए दिवाली गिफ्ट
दिवाली से पहले किसानों के खाते में आने वाली यह किस्त उन्हें आर्थिक रूप से राहत देगी। खेती-किसानी से जुड़े खर्च जैसे बीज, खाद और अन्य ज़रूरी कामों के लिए यह राशि काफी मददगार साबित होगी तो अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो जल्दी से अपनी e-KYC अपडेट कर लें और सुनिश्चित करें कि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक हो।